कैल्शियम की कमी से हैं परेशान, इन टिप्स को करें फॉलो

महिलाओं में अक्सर कैल्सियम (calcium) की कमी देखी जाती है। इसकी एक बड़ी वजह है कि वो अपने काम की भागदौड़ में अपनी सेहत का ध्यान नहीं रखतीं, जिससे हड्डियां काफ़ी कमज़ोर हो जाती हैं। फिर आगे चलकर उन्हें घुटने और जोड़ो के दर्द से दोचार होना पड़ता है। ये बढ़ती उम्र के साथ ज्यादा कष्टदायक हो जाता है। कई लड़कियों को बचपन से कैल्शियम की कमी रहती है क्योंकि उनके डाइट में दूध, दही, घी जैसी हैल्दी चीज़े नहीं शामिल होतीं।

अक्सर लड़कियों को वजाइनल डिस्चार्ज होता है, जो कि नॉर्मल है पर इसमें कैल्शियम भी निकलता है। इस डिस्चार्ज में कैल्शियम के साथ सोडियम, पोटेशियम, और मैग्नीशियम भी होता है। इसके अलावा जो लड़किया डाइटिंग करती हैं या ज़्यादा वेट लूज़ करती हैं, उनमें कैल्शियम की कमी होने की संभावना रहती है। इसके साथ ही मेनोपॉज़ के दौरान तो ख़ासतौर पर औरतों को ज़्यादा कैल्शियम खाना चाहिए। क्योंकि मनोपॉज़ के दौरान एस्ट्रोजेन नाम का हॉर्मोन शरीर में कम हो जाता है। इससे हड्डियां पतली होने लगती हैं।

कैल्शियम की कमी हो सकती है खतरनाक

ये तो हम सभी जानते हैं कि शरीर के लिए विटामिन डी कितना जरूरी है। इसकी कमी भी शरीर में कैल्शियम की मात्रा को प्रभावित करती है। और यही वजह है कि जिन्हें जोड़ों का दर्द होता है, उन्हें कई बार धूप में तेल मालिश करके बैठने की सलाह दी जाती है।

कैल्शियम की कमी कई बार गंभीर रूप भी ले लेती है, जिसकी वजह से ऑस्टियोपोरोसिस, ऑस्टियोपीनिया और हाईपोकैल्शिमिया जैसी बिमारियां हो सकती हैं। इन बिमारियों की असल वजह भी हड्डियों का अंदर से कमज़ोर होना है। इसलिए ये बहुत जरूरी है कि आप अपने शरीर में कैल्शियम की पूर्ती का खासा ख्याल रखें।

इन आसान टिप्स को करें फॉलो

कैल्शियम की कमी से निपटने के लिए आप अपनेे घर पर ही कई आसान उपाय कर सकती हैं। आजकल बाज़ार में कई तरह की कैल्शियम टेबलेट्स उपलब्ध हैं, इन्हें आप डॉक्टर की सलाह से खा सकती हैं। इसके अलावा आप अपनी डाइट में दूध, दही, छाछ, पनीर आदि शामिल कर सकता हैं, जो आपको कैल्शियम के साथ ही कई और जरूरी पोषक तत्व देंगे।

आप अपनी किचन के राशन में कुछ नया सामान जोड़ के भी इस कैल्शियम की कमी से निपट सकती हैं। इसके लिए आप गेंहू के आटे की जगह रागी को शामिल कर सकती हैं। इसमें भरपूर कैल्शियम होता है। आप 100 ग्राम रागी से 370 ग्राम कैल्शियम ले सकती हैं।

सोया को भी कैल्शियम की कमी दूर करने में बहुत कारगर माना जाता है। जानकारों के मुताबिक 100 ग्राम सोयाबीन में 175 ग्राम कैल्शियम होता है। आप इसे सब्जी, पुलाव या किमा जैसे चाहें खाने में इस्तेमाल कर सकती हैं।

पालक जरूर खाएं, खाना नारियल तेल में पकाएं

हरी पत्तेदार सब्जियां हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होती हैं। खासकर पालक, इसमें 90 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। इसके अलावा आप अपने किचन में दूसरे तेलों की जगह नारियल के तेल खाना पकाएं। ये आपके शरीर को कैल्शियम और मैग्नीशियम रिटेन करने मदद करता है।

इन सब उपायों के साथ ही थोड़ी देर धूप में भी जरूर बैठिइए। क्योंकि विटामिन डी अगर शरीर में हो तो कैल्शियम आसानी से सोक हो जाता है। ये खासकर उन महिलाओं के लिए, जो पूरे दिन एसी दफ्तर में नौकरी करती हैं या घर की किचन में लगी रहती हैं और धूप से उनका बिलकुल सामना नहीं होता।

ये कुछ आसान तरीके हैं, जिन्हें आप रोज़ाना फॉलो कर सकती हैं। इन सब के अलावा और सबसे जरूरी अपनी सेहत का ध्यान हर हाल में रखें, क्योंकि एक तंदुरुस्त शरीर ही सभी सफलता की कुंजी है।

नोट: इस लेख में सुझाए सभी उपाय विभिन्न स्रोतों से मिली जानकारी के अनुसार लिखे गए हैं। कृपया किसी भी समस्या केे समाधान के लिए पहले अपने डॉक्टर से कंसल्ट करेँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *