अनुपमा से पहले इन सीरियल्स में काम कर चुकी हैं रूपाली गांगुली

रूपाली करीब दो दशक से इस इंडस्ट्री में हैं। इस दौरान उन्होंने कई छोटे-बड़े शोज़ में काम किया है।

सुकन्या

साल 2000 में सुकन्या से रूपाली ने अपना टीवी डेब्यू किया। इसमें उन्होंने सुकन्या का मुख्य किरदार निभाया।

संजीवनी

स्टार प्लस के हिट शो संजीवनी में रूपाली ने डॉक्टर सिमरन चोपड़ा का नेगेटिव रोल किया था।

भाभी

स्टार प्लस के शो भाभी में भी रूपाली ने रोशनी का किरदार निभा कर लोकप्रियता हासिल की थी।

काव्यांजली

काव्यांजली एकता कपूर का बेहद हिट ओस माना जाता है। इसमें रूपाली ने मोना का रोल प्ले किया था।

सारा भाई vs सारा भाई

रूपाली को असली पहचान सारा भाई vs सारा भाई शो से मिली। मोनिशा आज भी उनके दिल के करीब है।

बिग बॉस

रूपाली बिग बॉस 1 में भी कंटेस्टेंट बनकर साल 2006 में आ चुकी हैं। शो के दसवें हफ्ते में वह बेघर हो गईं थीं।

ज़रा नचके दिखा

स्टार वन पर डांस रियालिटी शो ज़रा नचके दिखा में भी कंटेस्टेंट के तौर पर रूपाली 2008 में नज़र आईं थीं।

खतरों के खिलाड़ी

साल 2009 में आए खतरों के खिलाड़ी सीजन 2 में भी रूपाली खतरनाक स्टंट करते हुए दिखाई दी थीं।

परवरिश

सोनी के सीरियल परवरिश में भी रूपाली ने पिंकी बनकर सबका दिल जीत लिया था।