परिणीति खास लहंगे में लेंगी राघव के साथ फेरे, इन सेलेब्स के भी ब्राइडल ड्रेस डिजाइनर थे मनीष मल्होत्रा

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी शादी को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। उनकी शादी को लेकर तमाम खबरें चर्चा में हैं और इस बीच उनके कई लुक जमकर वायरल हो रहे हैं। शादी के सभी फंक्शन राजस्थान के उदयपुर में हो रहे हैं। जिसके लिए परिणीति और राघव वेन्यू पर पहुंच गए हैं। उनके वेडिंग कार्ड के मुताबिक ये सभी फंक्शन दो दिन 23 सितंबर और 24 सितंबर के बीच होंगे। जिनका आयोजन होटल लीला पैलेस और ताज लेक पैलेस में किया जाएगा।

अब शादी है तो मीडिया में परिणीति का खास लहंगा भी चर्चा में है। माना जा रहा है कि इसे डिजाइन सेलिब्रिटी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने तैयार किया है। परिणीति के सगाई का सूट भी मनीष ने ही डिजाइन किया था। मनीष मल्होत्रा इससे पहले भी कई सेलेब्स की ब्राइडल ड्रेस डिजाइन कर चुके हैं।

कियारा आडवाणी

बॉलीवुड के क्यूट कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी इसी साल फरवरी में हुई थी। अपनी शादी का जोड़ा कियारा ने मनीष मल्होत्रा से ही डिजाइन करवाया था। उनका लहंगा एम्प्रेस रोज कलर का था, जिस पर एक खास अंदाज में रोमन आर्किटेक्चर की डीटेलिंग भी की गई थी। उनकी शादी का जोड़ा रियल स्वारोवस्की क्रिस्टल से बनाया गया था।

करिश्मा कपूर

फेमस एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने अपनी शादी में गुलाबी रंग का लहंगा पहना था जिस पर हैवी गोल्डन एंब्रॉयडरी की हुई थी। उनके इस लहंगे को मनीष मल्होत्रा ने ही डिजाइन किया था। उन्होंने अपने बचपन के दोस्त और बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ 29 सितंबर 2003 को शादी की थी।

करीना कपूर

सैफीना की शादी में बेबो यानी दुल्हन करीना कपूर भी मनीष मल्होत्रा के स्टाइल में नजर आई थीं। उन्होंने बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान संग शादी रचाई थी, जिसमें उन्होंने पिंक गरारा पहना था, इस पर जरदोजी और फाइन टिला वर्क ने चार चांद लगा दिया था। रिसेप्शन पार्टी के लिए भी उन्होंने मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया गया लहंगा चुना था, जिसकी कीमत 50 लाख रुपये थी।

उर्मिला मातोंडकर

मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने ही बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर की शादी का लहंगा डिजाइन किया था। मार्च 2016 में हुई इस शादी की काफी चर्चा हुई थी। उर्मिला का लहंगा भी कई दिनों तक सुर्खियों में था। इस सुर्ख लाल रंग के लहंगे की कीमत करीब 4.50 लाख रुपये बताई गई थी।

प्रीति जिंटा

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा ने भी मुंबई में अपने दोस्तों के लिए रखी रिसेप्शन पार्टी में मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ लाल रंग का एक खूबसूरत सिंगल शोल्डर गाउन पहना था।उन्होंने 29 फरवरी 2016 में अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड जीन गुडइनफ के साथ गुपचुप तरीके से शादी की थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *