लड़कियों को पानीपुरी इतनी क्यों पसंद होती है?

पानीपुरी यानी गोलगप्पे किसी के भी मुंह में पानी ला सकते हैं। और अगर बात लड़कियों के स्वाद की करें, तो ज्यादातर पानीपुरी स्टॉल्स पर आपको लड़कियों की भीड़ देखते ही ये समझ लेना चाहिए कि भैया इनका तो यही फेवरेट फूड है। पानीपुरी का चटपटा स्वाद आपको एकदम तरोताज़ा होने का एहसास करवाता है। इसका खट्टामीठा पानी आपको सारे संसार का सुख मानो एक पल में ही महसूस करवा देता है।

तो आइए आज के इस आर्टिकल में ये जानने की कोशिश करते हैं कि आखिर लड़कियों को इतनी पानीपुरी पसंद क्यों होती है। दरअसल, कई लोगों का मानना है कि स्त्रियों के शरीर में पुरुषों से अधिक ताप होती है। जिसके चलते उन्हें खटाई ज्यादा पसंद आती है। खटाई शरीर की फालतू गर्मी कम करने में सहायक होती है और यह प्राकृतिक है। हालांकि कुछ लोग ऐसा भी मानते हैं कि लड़कियों को एक साथ कई तरह के फूड कॉम्बिनेशन अच्छे लगते हैं और यही वजह है कि लड़कियां हर खट्टीमिठ्ठीतीखी व्यंजनों की ओर आकर्षित हो जाती हैं।

पुरानी कहावतें और कहानियां

लड़कियों के पानीपुरी से संबंध को लेकर कई लोग पुरानी कहावतें भी याद दिलाते हैं। कई लोगों का मानना है कि पानी पुरी की निर्माता स्वयं पांडवों की पत्नी द्रौपदी थीं। और एक बार जब उनसे माता कुंती ने कहा कि कुछ ऐसा व्यंजन बनाओ, जो सभी को संतुष्ट कर दे तो द्रौपदी के मन में पानी पुरी का विचार आया। और यही कारण है कि ज्यादातर जगहों पर पानी पुरी की एक प्लेट में 5 पूरियां ही दी जाती हैं।

ये तो बातें हो गईं स्वाद और इतिहास की, अब पानीपुरी खाने के फायदों को भी जान लेते हैं। अब लड़कियां पानीपुरी खाती हैं, तो इसमें कुछ अच्छा भी तो होना ही चाहिए, वरना तो इसे ज्यादातर लोग अनहेल्दी मानते हैं और दूरी बनाते नजर आते हैं।

कई जानकारों का मानना है कि गोलगप्पे जेब के साथ ही वजन पर भी ज्यादा असर नहीं डालते। यानी इससे मोटापा का कोई खतरा नहीं है। इसमें मौजूद सूजी, आलू, पानी, पुदीना, काला नमक, जीरा और इमली जैसे इंग्रेडिएंट्स सेहत को नुकसान नहीं पहुंचाते। इसके अलावा ये आपकी पेट से जुड़ी समस्याओं को कम करने में भी मददगार साबित होते हैं। पानी पुरी खाने से एसिडिटी और कब्ज की समस्या दूर होती है।

कोई नुकसान नहीं है साहेब

पानीपुरी शुगर के मरीज़ भी आसानी से खा सकते हैं क्योंकि इसमें जीरा, काली मिर्च आदि जैसे पॉवरफुल मसाले मिलाए जाते हैं, जो आपके इंसुलिन लेवल पर कोई असर नहीं डालते। इसके साथ ही गोलगप्पे कोलेस्ट्रॉल के लेवल को सही बनाए रखने में आपकी काफी मदद कर सकते हैं।

कहा जाता है कि जब मुंह में छाले हो जाएं, तो पानीपुरी उसका बेस्ट इलाज है और यही कारण है कि ज्यादातर लोग पानीपुरी को इस दौरान खाना पसंद करते हैं। खैर, ये सब बातें तो सुनीसुनाई और पढ़ीपढ़ाई हैं। अगर आपको वाकई कोई हेल्थ इशू है और आप पानीपुरी को खाना चाहते हैं, तो कृपया पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

पानीपुरी में अब इतना स्वाद ही होता है कि कोई भी इसकी ओर अपने आप ही खींचा चला जाए फिर इसमें लड़कियां क्या, लड़के क्या। अगर आप भी पानीपुरी के दीवाने हैं, तो ये बात आपको बेहद अच्छी तरह से समझ आ रही होगी। बाकी अगर अभी तक आपने इसका स्वाद नहीं चखा तो बॉस एक बार टेस्ट करना तो बनता ही है। क्योंकि ये इकलौता है स्ट्रीट फूड है, जो फाइव स्टार होटलों में भी शान के साथ सर्व किया जाता है।

पानीपुरी में काले चने, उबले आलू, हरा धनिया, पुदीना, इमली जैसी कई पौष्टिक चीज़ें शामिल होती हैं, जिनका एक साथ किसी और रेसिपी में मिलना नामुमकिन है। तो बॉस एक बार ट्राई करना तो बनता ही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *