महिलाओं के लिए जायफल है बेहद फायदेमंद, इसकी एक चुटकी बढ़ाती है इम्यूनिटी!

jaiphal

ये अक्सर देखा जाता हैै कि महिलाएं तमाम जिम्मेदारियों के बीच अपनी सेहत का ध्यान नहीं रख पातीं। वो घर में सभी का ख्याल रखतेरखते खुद का ख्याल रखना भूल जाती हैं। ऐसे में उन्हें पुरुषों के मुकाबले ज्यादा बीमारियों का सामना करने के साथ ही लो इम्यूनिटी का शिकार होते हुए भी देखा गया है। ऐसे में आप अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी में अपने किचन के ही एक मसाले जायफल से कई हेल्थ बेनीफिट ले सकती हैं।

भारत को मसालों का खजाना भी कहा जाता है। हमारे खाने का ये मसाले सिर्फ जायका या स्वाद नहीं बढ़ाते बल्कि हमारी हेल्थ को भी कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं। जायफल भी एक ऐसा ही सूपर मसाला है, जिसके एक नहीं अनेकों फायदे हैं। जायफल को अगर आप दूध में मिलाकर पीते हैं, तो समझ लीजिए इसकी और आपकी दोनों की शक्ति दोगुनी हो जाती है।

जायफल को हमारे बड़ेबुजुर्ग भी जड़ीबूटी मानते हैं। इसका उपयोग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार के लिए सदियों पुराने उपाय के तौर पर अब भी कई घरों में किया जाता है। आयुर्वेद से लेकर प्राचीन औषधियों तक में आपको जायफल का इस्तेमाल नींद, सेहत, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने जैसे कई बीमारियों के इलाज़ का जिक्र एक साथ मिल जाएगा। ये मसाला मैग्नीशियम, मैंगनीज और तांबे जैसे खनिजों की अच्छाई और अन्य आवश्यक विटामिन जैसे बी1, बी6; से भरा हुआ है। महिलाओं के लिए खास फायदेमंद है।

हार्मोनल असंतुलन को संतुलित करने में मदद

महिलाओं के शरीर में प्रजनन स्वास्थ्य के लिए एस्ट्रोजन हार्मोन जिम्मेदार होता है। ये कई बार असंतुलित हो जाता है, जिस जायफल की एक चुटकी संतुलित करने में मदद करती है। इसके अलावा मूड स्विंग और कई और कारण भी हैं, जो महिलाओं के शरीर को ज्यादा प्रभावित करते हैं।

दर्द से राहत

महिलाएं अक्सर जोड़ों के दर्द, सूजन से दोचार होती देखी जाती हैँ। जायफल में मौजूद मिरिस्टिसिन, एलेमिसिन, यूजेनॉल और सेफ्रोल सूजन को कम करने में मदद करता है और नसों को ठीक कर राहत प्रदान करने का काम करता है। जायफल एक तरह का बीज है जो नेचुरल पेनकिलर का काम करता है। यह शरीर में टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करता है।

अनिद्रा दूर करना

जायफल को एक गिलास दूध में चुटकी भर डाल कर पीने से नींद की स्थिति में सुधार करने में मदद मिल सकती है। इसके शक्तिशाली औषधीय गुण तंत्रिकाओं को शांत करने और सेरोटोनिन को मुक्त करने में मदद करते हैं, जो नींद को प्रेरित करता है

पाचन तंत्र में सुधार

जायफल में कई आवश्यक तेलों की उपस्थिति है, जो पाचन तंत्र पर कार्मिनेटिव प्रभाव डालती है। ये गुण सूजन, कब्ज आदि के कारण होने वाली परेशानी से राहत दिलाने में मदद करती है। जायफल को पुराने जमाने से ही पाचन संबंधी दिक्कतों के लिए इस्तेमाल किया जाता है जायफल गैस, ब्लोटिंग जैसी समस्याओं को हल करता है।

इम्यून सिस्टम मजबूत करना

जायफल में मौजूद कई विटामिन और धातुओं के गुणों में एंटीइंफ्लामेटरी कंपाउंड होता है जो शरीर से इंफ्लामेशन को कम करता है। इससे महिलाओं की ओवरऑल हेल्थ दुरुस्त रहने के साथ ही इम्यून सिस्टम मजबूत करता है।

तनाव में लाभदायक

जायफल एक एंटीडिप्रेसेंट के रूप में काम करता है और नसों को शांत करके तनाव मुक्त करने में मददगार है। यह एक एडाप्टोजेन के रूप में भी काम करता है, जिसका शामक प्रभाव होता है और यह तनाव और चिंता से भी छुटकारा दिलाता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

जायफल में एंटीइंफ्लामेटरी गुण होते हैं, जो आपकी ग्लोइंग स्किन में मदद करते हैं। ये स्किन सेल्स में हाइड्रोजन बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही चेचक, फोड़े और मुंहासे के निशानों को कम करने में फायदेमंद है। इसके एंटीमाइक्रोबियल गुण ब्लैकहेड्स को हटाने, मुंहासों और बंद छिद्रों का इलाज करने में मददगार है। 

नोट: किसी भी समस्या के लिए पहले अपने डॉक्टर से  संपर्क करें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *