आज–कल की बिजी लाइफस्टाइल में हर किसी के पास समय की कमी है। लोग सुबह उठने से लेकर देर रात सोने तक हमेशा व्यस्त ही नज़र आते हैं। ऐसे में लोगों के पास ठीक से खाने तक का समय नहीं है, स्किन केयर तो भूल ही जाइए। लेकिन क्या आप जानते हैं, लगातार अपनी स्किन को इग्नोर करने से आप इसके साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। आप इसके सेल्स को बर्बाद करने के साथ ही इसे नज़रअंदाज कर अपने लिए बुढ़ापे को भी पहले ही बुलावा दे रहे हैं।
कहते हैं हमारे चेहरे को देखकर कई बार सामने वाला बहुत कुछ जज कर लेता है। और शायद यही कारण भी है कि लोग चेहरे की सजावट के लिए पार्लर में तो हज़ारों खर्च कर लेते हैं, लेकिन खुद आसान सी चीज़े करने में भी हिचकिचाते हैं। आपको बता दें कि पार्लर में लगाए गए तमाम ब्यूटी प्रोडक्ट्स के साइड इफैक्ट्स भी होते हैं, जो आपको लॉन्ग रन में देखने को मिलते हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको कुछ आसान घरेलू टिप्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप रोजाना अपनी अपनी लाइफ स्टाइल में शामिल कर अपने स्किन केयर को बेहतर बना सकते हैं। ये घरेलू उपाय न तो ज्यादा महंगे होते हैं और न ही इनमें अधिक समय बर्बाद होता है। बस शुरुआत में थोड़ी सी इच्छाशक्ति की जरूरत होती है।
सुबह उठकर चेहरे को साफ पानी से धोएं
कई कॉमर्शियल एड आपने देखी होंगी कि सुबह उठकर अपना फेस वॉश करें। ये बिल्कुल सही है। सुबह उठकर सबसे पहले आप अपना फेस वॉश करें। आप इसके बाद किसी भी नेचुरल प्रोडक्ट जैसे टमाटर, दही से अपने फेस को आराम से मसाज करें। दही और टमाटर में आपकी त्वचा के लिए कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं। इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड में मॉइस्चराइजिंग और ब्लीचिंग गुण होते हैं जो आपकी त्वचा के लिए एक बेहतर स्किन केयर रूटीन है।
थोड़ा व्यायाम जरूर करें
बीजी लाइफस्टाइल में टाइम निकालना मुश्किल जरूर है, लेकिन नामुमकिन नहीं। आप कोशिश करें कि रोज थोड़ी देर कोई भी व्यायाम या योगा जरूर करें। इससे आपकी त्वचा के साथ ही पूरे शरीर को एनर्जी मिलती है। पूरे दिन आप तरोताजा महसूस करते हैं। इसके अलावा कई तरह के फेस से जुड़े भी योगा आसन हैं, जिन्हें करने के कई लाभ हैं।
अच्छी मात्रा में पानी पीएं
पानी हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। इसलिए आपको अपने शरीर और वातावरण के हिसाब से पानी अच्छी मात्रा में जरूर ही पीना चाहिए। ये सबसे आसान तरीका है चेहरे पर ग्लो लाने और उसे बरकरार रखने का। ये आपके शरीर से कई तरह की बीमारियों की भी छुट्टी कर देता है।
विटामिन सी को अपनी डाइट का हिस्सा बनाए
विटामिन सी हमारे शरीर और चेहरे दोनों के लिए लाभकारी है। इस विटामिन को असल में हमारे शरीर का सुरक्षा कवच भी कहा जाता है। क्योंकि यह हमारी इम्यूनिटी को बेहतर बनाने का काम करता है। कई लोगों को आपने इसकी टेबलेट खाते हुए देखा होगा। लेकिन आपको बता दें कि विटामिन सी के लिए हमें टैबलेट पर निर्भर होने की आवश्यकता नहीं है। ऐसे कई सुपरफूड्स है जिनमें विटामिन सी की मात्रा भरपूर होती है। संतरा, पपीता, अमरूद आदि फलों को अपने डाइट में शामिल कर हम विटामिन सी को आसानी से हासिल कर सकते हैं।
स्क्रीन टाइम कम करें
कई डॉक्टर्स ये मानते हैं कि आज–कल लोगों का स्क्रीन टाइम बढ़ना भी कई बीमारियों की जड़ है। इसलिए कोशिश कीजिए कि जितना जरूरी है, उतना समय ही आप स्क्रीन पर बीताएं। ये आपके आँखों, कमर और पूरे शरीर के लिए जरूरी है।
अच्छी नींद लें
पूरी और अच्छी नींद लेना सेहत के लिए बहुत जरूरी है। इसलिए कोशिश करें कि 6 से 8 घंटे की आप पूरी नींद लें। इससे आपके चेहरे पर एक सुकून भी नज़र आता है। जो ग्लोइंग स्किन के लिए बहुत जरूरी है। अच्छी नींद आपको डार्क सर्कल्स से भी बचाती है। इसके अलावा आपके नूर को बरकरार रखने में मदद करती है।
इसे भी पढ़ें: व्रत में आप भी लो फील करते हैं, तो ये उपाय कीजिए