Viral Nari

नेशनल फिल्म अवार्ड्स में इन महिलाओं का दिखा जलवा

राजधानी दिल्ली मेे बीते मंगलवार, 17 अक्टूबर को विज्ञान भवन में 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का आयोजन किया गया। इस समारोह में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कई फिल्मी सितारों को उनके बेहतरीन काम के लिए सम्मानित किया। ये सम्मान फिल्मी कलाकारों और सिनेमा से जुड़े लोगों के लिए एक गौरव की बात है।

इस साल इस पुरस्कार में महिला सशक्तिकरण की भी अद्भुत झलक देखने को मिली। बॉलीवुड से जुड़ी पांच नामचीन हस्तियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान सोशल मीडिया पर भी महिला कलाकारों के साथ राष्ट्रपति मुर्मू की तस्वीर खूब वायरल हो रही है। जिसे लोग बेहद प्यार दे रहे हैं।

इस नेशनल फिल्म अवार्ड को पाने वालों में बॉलीवुड की फेमस हिरोइनों के साथ ही सिंगर श्रेया घोषाल का नाम भी शामिल है। जिन्हें सर्वश्रेष्ठ गायिका के तौर पर नवाज़ा गया है। इसमें गुजरे जमाने की बेमिसाल अदाकारा वहिदा रहमान का नाम सबसे ऊपर है, तो वहीं सबसे यंग माने जाने वाली आलिया भट्ट भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

एक झलक पुरस्कार पाने वाली महिलाओं की प्रोफाइल पर

वहिदा रहमान को मिला दादासाहेब फाल्के लाइफटाइम अचिवमेंट अवार्ड

नेशनल फिल्म पुरस्कारों में भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा पुरस्कार दादासाहेब फाल्के लाइफटाइम अचिवमेंट अवार्ड– 2021 से दिग्गज अभिनेत्री वहिदा रहमान को दिया गया। इस खास मौके पर वहिदा रहमान काफी इमोशनल नज़र आईं। बता दें कि वहीदा रहमान ने महज़ 17 साल की उम्र में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वो लगभग पांच दशकों तक फिल्मों से जुड़ी रहीं और अब भी कभी कभार किसी फिल्म न किसी फिल्म में नज़र आ ही जाती हैं।

वहीदा रहमान ने सिनेमा जगत के लिए एक से बढ़कर एक जबरदस्त फिल्मों में काम किया है। गाइड, प्यासा, साहब बीबी और गुलाम, दिल्ली-6, कागज के फूल और भी अनगिनत फिल्में। वहीदा की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर तो कमाल करती ही थी, इसके साथ ही वो लोगों के दिलों में भी बस जाती थी।

आलिया भट्ट ने जीता बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड

आलिया भट्ट को फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी‘ में उनके दमदार किरदार गंगा हरजीवनदास काठियावाड़ी के लिए मिला है। ये किरदार एक सशक्त महिला का था, जो आजीवन महिलाओं, अनाथ बच्चों और सेक्स वर्कर्स के हक की आवाज उठाती रही। संजय लीला भंसाली की ये फिल्म मशहूर लेखक एस हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबईसे इंस्पायर्ड थी। जिसमें आलिया ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

ध्यान रहे कि आलिया भट्ट का ये पहला नेशनल अवार्ड था। जिसे लेने वो अपने पति रणबीर कपूर के साथ दिल्ली पहुंची थी। यहां एक्ट्रेस ने अपने लुक से सभी को इंप्रेस किया। क्योंकि इस खास समारोह के लिए आलिया भट्ट अपनी खास शादी की साड़ी को चुना था। जिसकी हर कोई खूब तारीफ कर रहा था। सोशल मीडिया पर आलिया के इस लुक के वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहे हैं। लोग उनपर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

कृति सेनन मिमी के लिए बनीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

कृति सेनन को फिल्म मिमी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवार्ड मिला। कृति की ये फिल्म सेरोगेसी पर आधारित थी। जिसमें उन्होंने एक सेरोगेट मदर का दमदार किरदार निभाया है। ये कहानी अपने आप में एक अलग कॉन्सेप्ट के साथ बनी थी जो समाज में सेरोगेसी के दर्द को भी बयान करती है। सोशल मुद्दे पर बनी इस फिल्म में कृति के अभिनय को बहुत सराहा गया था।

अवार्ड सेरेमनी के इस खास मौके पर कृति अपने मातापिता के साथ अवॉर्ड लेने पहुंचीं थी। इस दौरान उन्होंने व्हाइट साड़ी पहनी थी। जिसमे वह काफी सुंदर और एलिगेंट लग रही थीं। क़ति ने अवार्ड लेने के बाद इसे अपनी जिंदगी का खुबसूरत एहसास बताया। और अपने मातापिता को इसके लिए धन्यवाद कहा। कृति सेनन इस वक्त बॉलीवुड में कई फिल्मों पर काम कर रही हैं। जल्द ही उनकी दमदार एक्टिंग दर्शकों को पर्दे पर फिर से देखने को मिलेगी।

श्रेया घोषाल को मिला पार्श्व गायिका का पुरस्कार

बॉलिवुड की बेहतरीन आवाज़ श्रेया घोषाल को फिल्म इराविन निज़लके गीत मायावा चयावाके लिए सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इराविन निज़ल एक तमिल फिल्म है, और इस गाने को ए.आर रहमान द्वारा कंपोज़ किया गया है। श्रेया इस मौके पर रेड साड़ी में बेहद खूबसूरत नज़र आईं और उन्होंने इस अवार्ड के लिए एआर रहमान का शुक्रिया भी अदा किया।

वैसे श्रेया घोषाल को इससे पहले भी उनकी शानदार गायकी के लिए कई नेशनल अवार्ड्स मिल चुके हैं। उन्होंने महज 4 साल की उम्र में पहली बार गाना गाया था। वो अब तक 12 भारतीय भाषाओं में गीत गा चुकी हैं, जिनमें हिंदी, बंगाली, कन्नड़ जैसी प्रमुख भाषाएं शामिल हैं। उन्हें बॉलीवुड में गाए उनके पहले गाने बैरी पिया के लिए भी नेशनल अवार्ड मिला था। ये गाना संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास का था।


पल्लवी जोशी ने जीता बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर फीमेल का अवार्ड

पल्लवी जोशी को फिल्म द कश्मीर फाइल्स के लिए नेशनल अवार्ड मिला है। उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर फीमेल का अवार्ड मिला है। फिल्म में उन्होंने एक प्रोफेसर की भूमिका निभाई थी। पल्लवी हाल ही में फिल्म वैक्सीन वॉर में भी नज़र आई थीं। उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। पल्लवी बॉलीवुड की कई फिल्मों आदमी सड़क का, डाकू, महात्मा और दादा में नजर आई थीं। फिल्मों के साथ साथ ही पल्लवी कई टीवी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने तलाश, वो छोकरी, इम्तेहान, आरोहन, ये कहाँ आ गए हम, जुस्तजू और कहना है कुछ मुझको जैसे टीवी सीरियल्स में काम किया है। 

Exit mobile version