सावित्री जिंदल : भारत की सबसे अमीर महिला

savitri jindal

दुनिया की चर्चित मैगजीन फोर्ब्स ने हाल ही में भारत के सौ सबसे अमीर लोगों की लिस्ट जारी की है। इसमें देश की कई महिलाओं के नाम शामिल हैं, जिसमें सबसे टॉप जिंदल ग्रुप की अध्यक्ष सावित्री जिंदल का नाम है। सावित्री जिंदल देश के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं और उनकी कुल संपत्ति 24 अरब डॉलर बताई गई है।

इस रिपोर्ट में बिग बुल के नाम से मशहूर निवेशक दिवंगत राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला, लैंडमार्क ग्रुप की अध्यक्ष और सीईओ रेणुका जगतियानी, यूएसवी इंडिया की चेयरमैन लीना तिवारी सहित कई महिलाओं के नाम शामिल हैं। इन महिलाओं ने न सिर्फ पुरुषों के साथ व्यापार जगत में प्रतिस्पर्धा की है बल्कि उनसे आगे निकलकर भी दिखाया है।

इस लेख में जानेंगे जिंदल ग्रुप की अध्यक्ष सावित्री जिंदल के बारे में

73 साल की सावित्रि जिंदल के बारे में कहा जाता है कि वो कभी कॉलेज नहीं गईं लेकिन व्यापार और दुनिया की समझ उन्हें बखूबी है। उनकी शादी साल 1970 में जिंदल ग्रुप के फाउंडर ओमप्रकाश जिंदल के साथ हुई थी। पति की मृत्यु के बाद से वे सारा कारोबार खुद संभाल रही हैं। वे इस वक्त भारत की सबसे अमीर महिला जरूर हैं लेकिन बेहद सादगी पसंद भी हैं।

सावित्री जिंदल का जन्म 20 मार्च 1950 को असम के तिनसुकिया शहर में हुआ था। उनकी बीस साल की उम्र में शादी हो गई थी। परिवार में अब उनके कुल 9 बच्चे हैं। फिलहाल उनके चारों बेटो में समूह के कारोबार को बांट दिया गया है। सावित्री जिंदल अपने बड़े बेटे का कारोबार देखती हैं। इनकी कंपनी स्टील, बिजली, इंफ्रास्ट्रक्चर और सीमेंट का करोबार करती है।

हालांकि सावित्री का जीवन इतना आसान नहीं था। उन्होंने करीब 55 साल की उम्र में अपने पति को खो दिया और फिर उनके व्यापार में अपने पांव जमाने का संघर्ष किया। उनके पति ओम प्रकाश जिंदल समूह के फाउंडर थे। वे हरियाणा सरकार में मंत्री और हिसार निर्वाचन क्षेत्र से हरियाणा विधानसभा के सदस्य भी रहे थे। एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में उनकी मौत हो गई थी। क्योंकि जिंदल परिवार की ज्यादातर महिलाएं घर की जिम्मेदारी संभालती हैं और पुरुष बाहर के काम देखते हैं। इसलिए पति की मौत के बाद उनका कारोबार संभालना सावित्री के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कोरोना काल में साल सावित्री जिंदल की नेटवर्थ में काफी गिरावट देखने को मिली थी। उनकी कमाई 50 फीसदी तक घट गई थी। हालांकि इसके बाद सिर्फ दो साल में ही उनकी संपत्ति तीन गुना से अधिक हो गई। और फिर साल 2021 में सावित्री जिंदल की संपत्ति 18 अरब डॉलर तक पहुंच गई। और अब इनकी संपत्ति इनकी कुल संपत्ति 24 अरब डॉलर है।

जाहिर है पुरुषों की दुनिया माने जाने व्यापार के क्षेत्र में महिलाओं को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। बावजूद इसके महिलाएं अब आगे आ रही हैं। और अपना रास्ता खुद बना रही हैं। कई ऐसी महिलाएं भी हैं, जो इस क्षेत्र की कम जानकारी के चलते थोड़ा पीछे रह जाती हैं। लेकिन कुछ महिलाओं के हौसले अन्य को प्रेरणा देने का काम जरूर करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *