Viral Nari

Ayesha Singh इस खास शो से कर रही हैं टीवी की दुनिया में वापसी, फैंस में खुशी की लहर!

गुम हैं किसी के प्यार मेंएक्ट्रेस आयशा सिंह अपने पुराने शो को अलविदा कहने के लगभग नौ महीने बाद फिर से टीवी की दुनिया में वापसी कर रही हैं। आयशा ने ने अपने नए शो के सेट से कुछ फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में पांड्या स्टोर फेम कंवर ढिल्लों भी नज़र आ रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि ये सभी फोटोज सीरियल उड़ने की आशाके सेट ली गई है। जिसमें नेहा हरोसा और कंवर लीड रोल में नज़र आएंगे।

इन तस्वीरों में आयशा, शो के लीड कलाकार कंवर ढिल्लो और एक्ट्रेस नेहा हरोसा संग पोज दे रही हैं। वो यहां फुल महाराष्ट्रियन लुक में नज़र आ रही हैं। आयशा ने पर्पल कलर की साड़ी पहनी है, जिसमें वो बेहद सुंदर लग रही हैं। आयशा सिंह ने सेट से एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह मेकअप करवाती दिख रही हैं। इस वीडियो ने फैंस के दिलों में और एक्साइटमेंट जगा दी है।

उड़ने की आशाको हां, नागिन को ना?

सीरियल में लीड रोल निभाने वाली एक्ट्रेस नेहा हरोसा ने भी एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने पूरे प्रोमो की झलक दिखा दी है। इस प्रोमो में वह आयशा सिंह संग दिख रही हैं। प्रोमो वीडियो में नेहा हरोसा और आयशा सिंह डांस करती दिख रही हैं। दोनों मराठी स्टाइल वाले डांस में सेट पर धमाल मचा रही है। कई खबरों का दावा है कि आयशा सिंह इस सीरियल के प्रोमो में आने वाली हैं। हालांकि एक्ट्रेस शो की कास्ट को ज्वाइन करेंगी या नहीं? इस पर अभी तक किसी भी तरह का अपडेट नहीं हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले आयशा सिंह के नागिन 7 में नजर आने की खबरें थीं। ऐसा माना जा रहा था कि आयशा को एकता कपूर कास्ट करने की प्लानिंग कर चुकी हैं। हालांकि इसकी पुष्टि भी अभी नहीं हुई है। इन सब के बीच आयशा की नए शो के सेट से तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। माना जा रहा है कि आयशा सिंह ने अपने नए प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू कर दी। लेकिन अभी आयशा ने खुद किसी शो पर कोई बयान नहीं जारी किया है। जिसे लेकर फैंस के दिलोंदिमाग में कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

ध्यान रहे कि गुम है किसी के प्यार मेंसीरियल में सई का रोल निभाने के बाद आयशा सिंह घरघर में पॉपुलर हो गईं थीं। इस शो के लीप के बाद कई सितारों ने शो को अलविदा कह दिया था, जिसमें आयशा सिंह भी शामिल थीं। आयशा को अब फैंस दोबारा टीवी पर देखने के लिए एक्साइटेड हैं और बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Anupamaa: अनुपमा फिर बन सकती है शाह हाउस की मालकिन, अनुज से होगा रिश्ता खत्म?

Exit mobile version