Viral Nari

संगीता फोगाट : पहलवानी से लेकर धरना और अब ‘झलक दिखला जा’ का मंच

सोनी के डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 11  (Jhalak dikhhla jaa) के कंटेस्टेंट के नाम का खुलासा हो चुका है। और बॉलीवुड और टेलीविजन से कई जानेमाने चेहरे इस शो में शिरकत करने को तैयार हैं। इस तमाम सितारों के बीच रेसलिंग की दुनिया का जानामाना नाम संगीता फोगाट (Sangeeta Phogat) भी आपको इस बार शो में नज़र आएंगी। संगीता देश के लिए कई मेडल जीत चुकी हैं और दंगल गर्ल्स गीताबबीता की बहन हैं। इतना ही नहीं वो ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडल विजेता बजरंग पूनिया की पत्नी भी हैं।

वैसे तो संगीता का नाम किसी परिचय का मोहताज़ नहीं है। लेकिन फिर भी उनसे जुड़ी कई बातें हैं, जिसके बारे में शायद लोगों को कम जानकारी होगी। संगीता ने इसी साल धरना प्रदर्शन से उठने के बाद हंगरी के बुडापेस्ट में पॉलीक इमरे और वर्गा जानोस मेमोरियल रैंकिंग सीरीज कुश्ती चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। ये मेडल ऐसे समय में आया था, जब उन्हें प्रदर्शन पर बैठने को लेकर कई आलोचनाएं सुनने को मिल रहीं थी।

राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक

बात करें संगीता फोगाट के जीवन की, तो उनका जन्म 5 मार्च 1998 को हरियाणा के बलाली गांव में हुआ था। उनके पिता महावीर फोगाट एक प्रसिद्ध पहलवान और वरिष्ठ ओलंपिक कोच रहे हैं। उनके दादा मान सिंह फोगाट भी एक पहलवान थे। घर में कुश्ती के माहौल को देखते हुए संगीता भी बचपन से ही कुश्ती में रुचि लेने लगी थीं। वो छोटी उम्र में ही राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक विजेता बन गई थीं।

बजरंग पुनिया और संगीता फोगाट की लव स्टोरी भी बेहद खूबसूरत है। दोनों ने साल 2019 में डेट करना शुरू किया था और नवंबर 2020 में कोरोना के बीच ही शादी रचा ली थी। इनकी शादी में एक खास बात ये भी रही कि इस कपल ने सात नहीं पूरे आठ फेरे लिए थे। एक एक्स्ट्रा फेरा बेटी बचाओबेटी पढ़ाओ अभियान के नाम रहा था। संगीता की बहनों ने ही ये खास रिवाज़ अपने घर में शुरू किया था।

जंतरमंतर पर अन्य पहलवानों के साथ उनका धरने पर बैठी

संगीत इस साल जनवरी की शुरुआत से सुर्खियों में थी। और इसकी वजह जंतरमंतर पर अन्य पहलवानों के साथ उनका धरने पर बैठना था। ये धरना बीजेपी सांसद और पूर्व कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ था। जिन पर कई महिला पहलवानों ने यौन शोषण समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे।

ये प्रदर्शन दो फेज में चला पहली बार जब पहलवान धरने पर बैठे तो कुछ दिन बाद ही खेल मंत्रालय के आश्वासन पर उठ गए। हालांकि जब कई महीनों तक उन्हें इस मामले में कोई कार्यवाही नज़र नहीं आई तो उन्होंने तीन महीने बाद एक बार फिर धरने पर बैठने का फैसला किया। दूसरी बार ये धरना कई महीनों चला और इसमें पुलिस, शासनप्रशासन सभी का इन पहलवानों के खिलाफ एक अलग बर्ताव देखने को मिला। कई नागरिक और महिला संगठनों का साथ तो इन पहलवानों को मिला लेकिन सरकार की ओर से किसी ने इन पर खुले तौर से भरोसा नहीं जताया।

संगीता की नई लड़ाई

फिलहाल ये पूरा मामला कोट में है और दिल्ली पुलिस इसकी जांच कर रही है। पहलवानों ने जिस तरह से शासनप्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला ये देश ही नहीं विदेश में भी सुर्खी बना। इस मामले में संगीता फोगाट अपनी बहन गीता फोगाट और बजरंग पुनिया के साथ हर मोर्चे पर नज़र आईं। पुलिस की लाठियां भी इन लोगों ने खाईं। लेकिन उनके हौंसले बुलंद रहे।

अब संगीता टेलीविजन की दुनिया मेें झलक दिखला जा डांस रियलिटी शो से कदम रखने जा रही हैं। ऐसे में दर्शकों को उनकी इस नई लड़ाई का भी खासा इंतज़ार है। मैदान में संगीता के हौसले पहले ही बुलंद है।

Exit mobile version