Viral Nari

Kriti Kharbanda-Pulkit Samrat : ये दिल्ली वाला का प्यार मुंबई में कैसे परवान चढ़ा?

बॉलीवुड के गलियारे में इन दिनों कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट (Kriti Kharbanda -Pulkit Samrat) की शादी सुर्खियों में है। बीटाउन का ये कपल जल्द ही सात फेरे लेने वाला है। वैसे तो दोनों की लव स्टोरी अब हर कोई जानता ही है। लेकिन ये शायद कम ही लोगों को पता होगा कि इस मुंबई वाले कपल की दिल्ली वाली क्या कहानी है।

आपको बता दें कि पुलकित और कृति दोनों का घर दिल्ली में है। हालांकि दोनों मिले पहली बार मुंबई में थे। कृति के साथ रिलेशनशिप में आने से पहले पुलकित शादीशुदा थे। उनकी शादी सलमान खान की मुंहबोली बहन श्वेता से साल 2014 में हुई थी। लेकिन ये शादी एक साल भी नहीं चली और 2015 में दोनों का तलाक हो गया।

कृति और पुलकित की पहली मुलाकात

पुलकित के तलाक के लगभग तीन साल बाद साल 2018 में कृति फिल्म ‘वीरे की वेडिंग’ की शूटिंग कर रही थी। तब उनकी मुलाकात पुलकित से हुई। कृति और पुलकित की ये पहली मुलाकात थी। इसके बाद फिल्म ‘पागलपंथी’ की शूटिंग शुरू हुई, जिसने दोनों को प्यार में वाकई पागल कर दिया। इस फिल्म में कृति और पुलकित एकदूसरे के अपोजिट काम कर रहे थे। फिल्म के सेट पर दोनों को प्यार हुआ और प्रमोशन के दौरान ही कृति ने पुलकित संग अपने रिलेशनशिप का ऐलान कर दिया था।

बीते पांच सालों में पुलकित और कृति ने सोशल मीडिया पर कई रोमांटिक फोटोज शेयर कीं, जिन्हें देखकर फैंस भी अक्सर उनसे शादी का सवाल पूछ ही लेते थे। अब जब दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, तो दोनों के फैंस काफी खुश नज़र आ रहे हैं। इसी साल इस कपल के सगाई की खबरें भी खूब वायरल हुई थी। हालांकि दोनों ने अपनी रोका सेरेमनी को सीक्रेट रखने की कोशिश की थी। लेकिन अब कैमरे की नज़रों से भला सेलिब्रिटी कहां बच सकते हैं। हाल ही में दोनों का वेडिंग कार्ड भी लीक हो गया था। जिसके अनुसार दोनों कपल इसी हफ्ते दिल्ली से सटे मानेसर में सात फेरे लेंगे।

दिल्ली से सटे मानेसर में सात फेरे 

वैसे पहले कोस्टार से लेकर प्यार का ये सफर इन दोनों ने काफी इंजॉय किया है। खबरों की मानें तो 2019 में दोस्ती की शुरुआत होने के बाद लॉकडाउन के वक्त दोनों ने एकदूसरे को अच्छे से जाना और समझा और फिर दोनों के प्यार की शुरुआत हुई। सोशल मीडिया पर पब्लिकली भी ये दोनों खुलकर अपने प्यार का इजहार करते हुए नजर आते हैं। रील लाइफ सेे रीयल लाइफ कपल बने इन स्टार्स की लव स्टोरी वाकई सूपरहिट है।

Exit mobile version