नोरा फतेही (Nara Fatehi) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनका नाम आज देश के करोड़ों लोगों की जुबान पर है। हालांकि नोरा का ये सफर इतना आसान नहीं था। क्योंकि उनका इस फिल्मी इंडस्ट्री में कोई गॉड फादर नहीं था। और नाही वो किसी खास की खास थीं। लेकिन नोरा ने अपनी मेहनत से आज अपनी जगह न सिर्फ सिनेमा जगत में बनाई बल्कि लोगों के दिलों में भी उतर गईं।
नोरा के लिए कह सकते हैं कि ‘इंसान अगर कुछ भी ठान ले, तो वो हासिल कर ही लेता है।‘ नोरा ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि सुपरहिट फिल्म बाहुबली में काम करने के बाद भी वो पॉपुलैरिटी के लिए तरस रही थीं। इस फिल्म में उनके किरदार को शायद किसी ने नोटिस तक नहीं किया। लेकिन वो निराश नहीं हुईं। और आगे बढ़ती रहीं।
नोरा फतेही को असल नोटिस रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 9 में किया गया। जिसके बाद लोगों से उन्हें प्यार मिलना शुरू हुआ। ये शो उनके करियर का एक टर्निंग प्वाइंट था। हालांकि इसके बाद नोरा ने कई प्रोजेक्ट्स में काम किया, लेकिन फिर एक बार वो कहीं खो गईं। उन्हें दोबारा स्क्रीन पर फिल्म ‘सत्यमेव जयते‘ के गाने ‘दिलबर दिलबर‘ के लिए खूब सराहना मिली। बस इसके बाद नोरा ने मुड़कर पीछे नहीं देखा। अपने डांस को ही अपनी ताकत बना ली और आगे बढ़ीं।
बेहतरीन अदाकारा और डांसर
आज नोरा को सब एक बेहतरीन अदाकारा और डांसर के तौर पर जानते हैं। लेकिन शायद कम ही लोगों को पता हो कि कनाडा में जन्मी नोरा जब पहली बार भारत आईं, तो उनके पास मात्र 5000 रुपये थे। इसके अलावा नोरा ने एक जमाने में टेलीकॉलर में भी काम किया था। एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान उन्होंने ये भी बताया था कि करियर के शुरुआत में उन्होंने टिकट तक बेचा था।
नोरा फतेही के एक्टिंग प्रोजेक्ट के बारे में बात करें, तो वे हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। ‘रोर: टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन’, ‘टेंपर’, ‘मिस्टर एक्स’, ‘शेर’, ‘सत्यमेव जयते’ जैसी फिल्मों में उन्हें खूब प्यार भी मिला है। उन्हें हार्डी संधू के साथ NAAH गाने में भी देखा गया था। नोरा जल्द ही विद्युत जामवाल स्टारर फिल्म ‘क्रैक– जीतेगा तो जीएगा!’ में नजर आएंगी। ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है।
नोरा डांसर के अलावा एक बेहतरीन मॉडल और मार्शल आर्ट में प्रशिक्षित भी हैं। कहा जाता है कि एक इस्लामी अरबी–मोरक्कन परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके माता–पिता के अलग होने के बाद नोरा ने अपने भाई की जिम्मेदारी भी संभाली। यही कारण था कि नोरा को कम उम्र में ही घर के बाहर काम करने के लिए निकलना पड़ा। अपना खर्च चलाने के लिए उन्होंने होटल में waitress तक का काम किया। वो इसके साथ ही टेलीकॉलर और हुक्का बार में भी काम किया करती थीं।
हिंदी सीखने के लिए क्लास तक ज्वाइन की
नोरा जब भारत आईं और उन्होंने एक्टिंग में हाथ आजमाने के लिए कई फिल्मों के ऑडिशन दिए। वो बहुत बार रिजेक्ट हुईं क्योंकि उनकी हिंदी अच्छी नहीं थी। लेकिन रिजेक्शन से नोरा ने हार नहीं मानी और हिंदी सीखने के लिए क्लास तक ज्वाइन कर लिया। बॉलीवुड में लगातार नकामियाबी के बाद उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्रीज की तरफ अपना रुख बदला।
नोरा को साल 2015 में पुरी जगन्नाथ की तेलुगु स्टारर “टेम्पर” में एक आइटम सॉन्ग करने का मौका मिला। उनके डांस ने सबका दिल जीत लिया और ये आइटम सॉन्ग सुपरहिट साबित हुआ। इससे उनके डांस और नाम को एक नई इस पहचान मिली। नोरा ने साल 2016 में ‘झलक दिखला जा’ में भी अपने डांस का हुनर दिखाया था। बस ये मेहनत और ईमानदारी ही थई, जो नोरा को उनके इस मुकाम तक लेकर आई।
इसे भी पढ़ें: शेफाली शाह : बैंकर के घर जन्मी, मेहनत और ईमानदारी से सिनेमा में बनाया नाम