परिणीति चोपड़ा : बैंकर से एक्ट्रेस तक का सफ़र

बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) आजकल सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। ये शादी 24 सितंबर रविवार के दिन उदयपुर के मशहूर होटल द लीला पैलेस में हुई थी। जिसे काफी प्राइवेट ही रखा गया था। बॉलीवुड और राजनीति के इस दिलचस्प समागम रागनीति के बारे में तो सभी जानते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको परिणीति की पुरानी जिंदगी से कुछ किस्से शेयर करने जा रहे हैं।

ये शायद कम लोगों को ही पता होगा की परिणीति कभी बॉलीवुड हीरोइन नहीं बनना चाहती थी। हमेशा से उनका सपना कुछ और था। लेकिन यहां भला सब कुछ इंसान के हाथ में कहां होता है, सो परिणीति पहुंच की मुंबई की चकाचौंध में और फिर वहीं की होकर रह गईं।

बात करे परिणीति के बचपन की तो वो एक बिजनेसमैन हैं, जिनका आर्मी से भी कुछ नाता है। वहीं परिणीति की मां रीना चोपड़ा एक फेमस ट्रैवल ब्लॉगर हैं। कहा जाता है कि परिणीति शुरू से पढ़ाई में बहुत तेज़ थी और उन्होंने 12 वीं तक अपनी क्लास में टॉप ही किया है। वो पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल से सम्मान भी ले चुकी हैं।

परीणीति का सपना हमेशा से एक इंवेस्टमेंट बैंकर बनना था और इसलिए उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई इसी स्ट्रीम में की। परीणित ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वो महज़ 17 साल की उम्र में अपनी आगे की पढ़ाई के लिए मैनचेस्टर चली गई, जहां उन्होंने बिज़नेस, फाइनेंस और इकनॉमिक्स में तीन डिग्रीयां हासिल की।

मीडिया खबरों की मानें तो परिणीति ने मशहूर फुटबॉल क्लब यूनाइटेड मैनचेस्टर क्लब के लिए केटरिंग टीम लीडर का भी काम किया था। उन्होंने कुछ समय के लिए लंदन में नौकरी भी की थी। लेकिन 2008 की वैश्विक मंदी में वो वहां ज्यादा दिन नहीं टिक सकीं और काम की तलाश में वापस इंडिया आ गईं।

भारत आकर परिणीति ने यश राज फिल्म्स में पब्लिक रिलेशन कंसल्टेंट के तौर पर काम किया और फिर यहीं से उनके फिल्मी करियर की भी शुरुआत हुई। कहा जाता है कि फिल्मों में काम करने से पहले परिणीति का वजन 86 किलोग्राम था, जिसे लेकर उन्हें कई बार ट्रोल भी किया गया है। हालांकि यशराज फिल्म्स की तीन फिल्मों को साइन करने के बाद परिणीति ने अपना 25 किलोग्राम वजन घटा लिया था।

वैसे परिणीति अच्छा गाती हैं, ये तो सभी जानते हैं लेकिन वो एक प्रशिक्षित सिंगर हैं ये शायद कम लोगों को ही पता होगा। परिणीति ने संगीत में बीए ऑनर्स की डिग्री ली है और कई फिल्मों में अपनी आवाज़ भी दी है।

परिणीति एक बोल्ड लड़की हैं। उनसे जब सत्यमेव जयते के सेट पर आमिर ने सवाल किया था कि क्या उन्हें अपने पिता जैसा पति चाहिए, तो उन्होंने बेबाक़ी से जवाब दिया था कि नहीं। उन्हें अपने पिता जैसा पति नहीं चाहिए क्योंकि वो बहुत सख्त हैं और लड़कीलड़के के कामों में भेद करने वाली मानसिकता रखते हैं। वो उनके घर पर भाईयों को रोने नहीं देते क्योंकि उन्हें लगता है कि ये लड़कियों का काम है।

बहरहाल, परिणीति को राघव जैसा सुलझा इंसान अपने जीवन में साथी के रूप में मिला है। जिसे लेकर वो बेहद खुश हैं और उनकी ये खुशी देखे ही बनती है। सगाई से लेकर शादी तक दोनों के चेहरों पर हर समय ब्लश देखा जा सकता था। अभी भी ये पॉवर कपल अपने हैपी मूड में ही नज़र आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *