Viral Nari

परिणीति चोपड़ा हुईं राघव चड्ढा के नाम की दीवानी, शादी में ओढ़ी ये खास चुनरी

parineeti chopra raghav chadha

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की शादी 24 सिंतबर को उदयपुर में धूमधाम से शादी हुई। इस दौरान यहां का होटल द लीला पैलेस काफी सुंदर दिख रहा था। पूरा इलाका रोशनी से सराबोर था। दोनों की शादी की काफी चर्चा बीते कई दिनों से इंटरनेट पर वायरल थी। इस ड्रीम शादी में कई जानेमाने मेहमानों ने शिरकत की। हालांकि इस इवेंट में मीडिया की इंट्री नहीं हो सकी। लेकिन शादी के बाद परिणीति और राघव ने अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया हैंडल इंस्टा पर कई प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं।

इन तस्वीरों में दोनों जहां बेहद सुंदर और खुश नज़र आ रहे हैं। वहीं इनके वेडिंग आउटफिट की भी काफी चर्चा हो रही है। दोनों ने क्रीम और ऑफ व्हाइट कलर का मिक्स मैच पहना है। जहां परिणीति पूरी तरह से क्रीम कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं राघव ऑफ व्हाइट और क्रीम के मिक्समैच शेरवानी और सहरे में नज़र आए। दोनों एकदम सिंपल और सोबर लुक में नज़र आए।

राघव के नाम खास चुनरी

शादी की फोटो़ज में परिणीति चोपड़ा ने अपने लहंगे के साथ एक खास चुनरी ओढ़ी है, जिस पर राघव का नाम लिखा था। ये चुनरी जितनी सिंपल है, उतनी ही ग्रेसफुल भी लग रही है। ये परिणीति का राघव के लिए प्यार है, जो शादी के दिन भी किसी से छुपा नहीं रहा। परिणीति के ओवरऑल लुक की बात करें तो उनका लहंगा सेलिब्रिटी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। और उनकी सगाई का गेटअप भी मनीष मल्होत्रा ने ही तैयार किया था। मनीष और परिणीति बहुत अच्छे दोस्त भी माने जाते हैं।

राघव के ओवरऑल लुक की बात करें तो उनका ऑउटफिट पवन सचदेवा ने डिजाइन किया था। पवन ने ही उनके सगाई के लुक को भी फाइनल किया था। राघव हमेशा की तरह इस बार भी शेरवानी में बेहद क्यूट दिखाई दिए। फेरों के दौरान परिणीति और राघव दोनों के चेहरे पर खास स्माइल भी दिखी, जो सबका दिल जीत रही है। इन फोटोज में एक ऐसी भी फोटो है, जिसमें एक रस्म के दौरान राघव परिणीति के पैर के अंगूठे को पकड़ते दिखाई दे रहे हैं। इन सभी फोटोज पर उनके फैंस और इंडस्ट्री के लोगों की बधाइयां सामने आ रही हैं।

रिसेप्शन में एकदूसरे को कॉम्प्लीमेंट करता दिखा कपल

परिणीति की बहन और स्टार प्रियंका चोपड़ा ने भी परिणीति और राघव को अपनी बधाइयां भेजी। प्रियंका अपनी प्यारी बहन की शादी में अपने वर्क कमिटमेंट को लेकर नहीं आ पाईं। वैसे राघव और परिणीति के रिसेप्शन का खास लुक भी शादी की रात ही लोगों के सामने आया। इस लुक में भी दोनों एकदूसरे को कॉम्प्लीमेंट करते दिखाई दिए। जहां परिणीति पिंक स्टाइलिश साड़ी में नज़र आईं, वहीं राघव ने ब्लैक कलर का सूट पहना था।

बहरहाल इस पॉवर कपल को लोग खूब सारी बधाइयां दे रहे हैं और दे भी क्यों न। दोनों फिलहाल बेस्ट जोड़ी जो बन गए हैं। इस शादी में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान भी पहुंचे थे। परिणीति की खास दोस्त और टेनिस स्टार सानिया मिर्जा भी परिणीति की शादी के लिए खासतौर पर उदयपुर पहुंची थीं।

Exit mobile version