Viral Nari

श्रेया घोषाल : परिश्रम और लगन के बीच बचपन से अब तक का सफर

श्रेया घोषाल आज सिंगिंग की दुनिया में जाना माना नाम हैं। उन्हें हाल ही में बेस्ट सिंगर के नेशनल अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है। हालांकि ये श्रेया का पांचवा नेशनल अवार्ड था, जिसे लेने वो कल, 17 अक्टूबर को देश की राजधानी दिल्ली पहुंची थी।

श्रेया घोषाल के बारे में कहा जाता है कि वो बचपन से ही बहुत मेहनती हैं। और महज़ चार साल की उम्र से उन्होंने गाना शुरू कर दिया था। ये उनका रियाज़ और परिश्रम ही था, जो उन्हें बॉलीवुड में अपने पहले गाने के लिए ही नेशनल अवार्ड मिल गया। श्रेया ने ये गाना बैरी पियासंजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास के लिए गाया था।

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में जन्मी श्रेया आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने बेहद कम उम्र से ही संगीत की तालीम लेना शुरू किया और महज 16 साल की उम्र में सिंगिंग रियलिटी शो ‘सारेगामापा’ की विनर बन गई थीं। श्रेया एक वरस्टाइल सिंगर हैं और अब तक करीब 12 भारतीय भाषाओं में गीत गा चुकी हैं, जिनमें हिंदी, बंगाली, कन्नड़ जैसी प्रमुख भाषाएं शामिल हैं। उनके गाने हर भाषा में खूब सराहे जाते हैं। उनकी आवाज़ में वो जादू है, जो किसी को भी अपना बना लेती है।

14 साल की उम्र में अपना पहला स्टूडियो एल्बम

शायद ये कम ही लोग जानते होंगे कि सिंगर श्रेया घोशाल ने महज 14 साल की उम्र में अपना पहला स्टूडियो एल्बम रिकॉर्ड किया था। इसमें करीब 12 गाने मौजूद और ये बंगाली भाषा में थे। श्रेया बगाल से ताल्लुक रखती हैं और इस भाषा में अब तक अनेकों गाने गा चुकी हैं। बॉलीवुड में भी उनके हिट गानों की तगड़ी लिस्ट है। अपनी मखमली आवाज़ में श्रेया अब तक करीब 1000 से ज़्यादा बॉलीवुड गाने गा चुकी हैं।

शाहिद कपूर और करीना कपूर की फेमस फिल्म जब भी मेटको भला कौन भूल सकता है। इस फिल्म का गाना ये इश्क हाय बैठे बिठाए जन्नत दिखाएको श्रेया ने ही गाया था। इसके लिए भी उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाज़ा गया था। इससे पहले उन्हें पहेलीफिल्म के गाने धीरे जलनाके लिए भी ये अवार्ड मिल चुका था।

अमेरिका में हर साल ‘श्रेया घोषाल डे’ मनाया जाता है

इसके साल 2010 भी श्रेया के लिए इन अवार्ड्स के लिहाज से बहुत अच्छा रहा था। इस साल उन्हें एक साथ दो नेशनल अवार्ड मिले। जिसमें एक मराठी फिल्म Jogva का गाना Jiv Dangla और दूसरा बांग्ला फिल्म Antaheen का गाना Pherari Mon शामिल थे। इसके अलावा श्रेया को फिल्म परिणीतामूवी के गाने पियु बोलेके लिए भी सिंगर को नेशनल अवार्ड से नवाजा गया था।

खबरों की मानें तो अमेरिका में हर साल 26 जून को ‘श्रेया घोषाल डे’ मनाया जाता है। इसके पीछे की कहानी है कि साल 2010 में श्रेया घोषाल अमेरिका के ओहियो गई थीं। इस दौरान वहां के गवर्नर टेड स्ट्रिकलैंड उनके आवाज़ की जादू में खो गए थे और उन्होंने ऐलान किया कि 26 जून को हर साल ‘श्रेया घोषाल डे’ के रूप में मनाया जाएगा। तो भारत की श्रेया देशविदेश में भी अपनी आवाज का कमाल दिखाकर लोगों का दिल जीत चुकी हैं।

Exit mobile version