Viral Nari

स्वरा भास्कर बनी मां, पति फहाद अहमद के साथ शेयर की खुशखबरी

swara bhaskar

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। स्वरा ने एक प्यारी सी बेटिया को जन्म दिया है। अस्पताल से एक्ट्रेस ने अपने पति फहाद अहमद ( Fahad Ahmad) के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। जिसमें स्वरा और उनके जीवनसाथी के साथ ही बेटी की पहली झलक भी देखने को मिली है। दोनों के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती है।

स्वरा ने सोशल मीडिया साइट इंस्टा पर इस प्यारी तस्वीर के साथ एक प्यारा पोस्ट भी लिखा है। उन्होंने लिखा, “हमारी प्रार्थना उन्होंने सुन ली, एक आशीर्वाद मिला, एक गीत गुनगुनाया, एक रहस्यमयी सच, हमारी बच्ची राबिया का जन्म 23 सितंबर 2023 को हुआ। हम आभारी और खुश हैं, आपके प्यार के लिए धन्यवाद! ये एक बिल्कुल नई दुनिया है।

मालूम हो कि इसी साल जनवरी में स्वरा भास्कर और फहाद अहमद ने अपनी शादी रजिस्टर्ड की थी। इसके बाद दोनों की एक और धूमधाम वाली शादी देखने को मिली थी। स्वरा भास्कर ने 6 जून को सोशल मीडिया पर अपनी अपने बेबी बंप वाली तस्वीरें शेयर कर ये खुशखबरी फैन्स को दी थी कि उनके घर किलकारी गूंजने वाली है।

फहाद का राजनीति से है नाता

फहाद की बात करें, तो उनका नाता राजनीति से है और वो समाजवादी पार्टी के नेता हैं। ह टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस स्टूडेंट यूनियन के महासचिव के रूप में काम कर चुके हैं। और उनका स्वारा से रिश्ता काफी पुराना माना जाता है। आपको याद होगा की जैसे ही स्वरा भास्कर की शादी की डिटेल सामने आई थी, सभी शॉक्ड रह गए थे।

फिलहाल दोनों बीटिया के जन्म से बहु खुश हैं और उन्होंने अपनी बेटी का नाम भी मशहूर सूफी संत राबिया बसरी के नाम पर रखा है। सोशल मीडिया पर फैंस भी इन्हें खूब बधाइयां दे रहे हैं। इनकी खास जोड़ी शादी से लेकर प्रेगनेंसी तक खूब चर्चा में रही थी।

स्वरा को हमेशा से एक मुखर आवाज़ के रूप में जाना जाता है। वो सरकारी नीतियों और तमाम तरह के विरोध प्रदर्शनों को भी अपनी आवाज़ देती रही हैं। हालांकि इसके चलते उन्हें फिल्मी करियर में भी बहुत कुछ झेलना पड़ा है, लेकिन स्वरा हमेशा आगे बढ़ती रही हैं। उनके पति फहाद साल 2017-2018 में टीआईएसएस छात्र संघ के महासचिव के रूप में पहली बार चर्चा में आए थे। तब उन्होंने 1000 से अधिक छात्रों के साथ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्ग के लिए फीस माफी को वापस लेने का विरोध किया था। इसके अलावा उन्होंने मुंबई में सीएए विरोधी प्रदर्शन में भी हिस्सा लिया और देश के कई हिस्सों में रैलियां निकालीं। फहाद अहमद भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के खिलाफ वानखेड़े स्‍टेडियम में मौन विरोध का हिस्सा बनकर भी सुर्खियों में रहे।

Exit mobile version