पिंपल से पाना है छुटकारा, तो करें ये आसान उपाय
शहद
शहद बैक्टीरिया से लड़ने के साथ सूजन भी कम करता है। इसे रात को चेहरे पर लगाएं और सुबह गुनगुने पानी से धो लें।
टी ट्री ऑयल
टी ट्री ऑयल को नारियल के तेल के साथ मिलकर दाने पर लगाने ले पिंपल में राहत मिलती है।
एलोवेरा
एलोवेरा नेचुरल एंटीबैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। आप इसके जेल से चेहरे पर मसाज कर सकती हैं।
हल्दी
हल्दी को आप दही और बेसन में मिक्स करके चेहरे पर लगाएं। ये दाग, धब्बे और झाइयों को कम करता है।
सेब का सिरका
इस सिरके में ऑर्गेनिक एसिड होता है, जो एक्ने पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मारता है। इसे आप कॉटन से चेहरे पर लगाएं।
नीम
नीम की पत्तियों का पेस्ट विटामिन, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल से भरपूर होता है। आप इसे अपने पिंपल पर लगा सकती हैं।
चंदन
चंदन का पेस्ट बहुत फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल पिंपल्स को रोकने के साथ ही स्कीन के ग्लो के लिए भी होता है।
नोट
किसी भी समस्या के लिए पहले अपने डॉक्टर की सलाह लें।
दालचीनी महिलाओं के लिए है बेहद असरदार, जानें इसके फायदे