निखार से लेकर बेदाग त्वचा तक, ये हैं दही बेसन के फायदे

दही में विटामिन सी और लैक्टिक एसिड होते हैं, जबकि बेसन प्रोटीन और आयरन युक्त होता है। दोनों कामल का कॉम्बिनेशन बनाते हैं।

दमकती त्वचा और पिंपल्स से दूर रहने के लिए कई लोग दही बेसन फेस पैक का इस्तेमाल करते हैं।

ड्राई और बेजान त्वचा के लिए बेसन और दही बहुत फायदेमंद है। ये चेहरे की नमी को लॉक कर देते हैं।

दही और बेसन आपको सनबर्न और पिगमेंटेशन से दूर कर त्वचा की रंगत को साफ करने में मदद करते हैं।

विटामिन सी और एंटी-बैक्टीरियल गुण के चलते दही बेसन लगाने से एलर्जी, सूजन और लाली से छुटकारा मिलता है।

दही फ्री रेडिकल्स से लड़ने और बेसन त्वचा को टाइट कर आपकी झुर्रियां और फाइन लाइन्स कम करने में कारगर होते हैं।

दही बेसन आपकी त्वचा को ठंडा रखने के साथ ही इसके हानिकारक बैक्टीरिया से भी लड़ते हैं।

टैनिंग कम करने और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए ये सबसे आसान घरेलू उपचार है।

किसी भी समस्या के लिए पहले अपने डॉक्टर की सलाह लें।