बदलते मौसम में सर्दी जुकाम से दूर रहने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

गुनगुने पानी का सेवन करें। ये पाचन क्रिया को भी ठीक रखने के साथ ही सर्दी-जुकाम की परेशानी में भी असरदार है।

हरी पत्तेदार सब्जियां, फाइबर युक्त आहार, सूप, जूस और फल आपको कई बीमारियों से लड़ने में मदद कर सकता है।

पर्सनल हाइजीन का खास ख्याल रखें। हो सके तो दिन में दो बार गुनगुने पानी से नहाएं। ये आपको कई फायदे दे सकता है।

कोल्ड ड्रिंक्स, आइसक्रीम, खट्टे और मसालेदार आहार के साथ ही तली भुनी चीजों को इस समय ना खाने में ही भलाई है।

तनाव से बचें। टेंशन शरीर को खोखला कर देती है, जिससे शरीर का इम्यून सिस्टम प्रभावित होता है और बीमारियां जल्दी लग सकती हैं।

रोजाना एक्सरसाइज और योगा के लिए समय निकालें। एक्सरसाइज करने से आप फिट रहेंगे और बीमारियों से भी बचाव होगा।

एयर कंडीशनर में सोने से बचें। इसकी ठंडक आपको बदलते मौसम में बिमार कर सकती हैं। ये स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है।

जुकाम, बुखार और फ्लू से बचने के लिए आप बार-बार चेहरे, नाक और मुंह को छूने से बचें। इससे आप इंफेक्शन से दूर रहेंगे।

किसी भी समस्या में तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें।