TMKOC : मुनमुन दत्ता की जल्द होने वाली है शादी?
तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम ‘बबीता जी’ यानी मुनमुन दत्ता के शादी की खबरें चल रही हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक मुनमुन ने ‘जेठालाल के बेटे टप्पू’ का किरदार निभाने वाले राज अनादकट से सगाई की है।
दोनों की उम्र के बीच 9 साल का फासला है लेकिन परिवार ने उनके रिश्ते को स्वीकार कर लिया है।
खबरों की मानें, तो शो के समय से ही ये कपल डेट कर रहा था। दोनों का लव अफेयर कई बार बाहर भी आया।
हालांकि दोनों ने ही सोशल मीडिया पर अपने रिलेशन और सगाई की खबरों का खंडन किया है।
मुनमुन दत्ता तारक मेहता का साल 2008 में हिस्सा बनी थीं। उन्होंने अय्यर की पत्नी का किरदार निभाया था।
राज अनादकट ने 20 साल की उम्र में इस कॉमेडी सटायर शो को साल 2017 में ज्वाइन किया था।
ऐसी खबरें भी सुनने में आई थीं कि सेट पर दोनों की अफेयर के बारे में हर किसी को जानकारी थी।
Facial Massage से चेहरे को मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे