Ramadan 2024 : सहरी के लिए खास केसरिया दूध की रेसिपी

माहरमजान की इस्लाम में खास अहमियत है। इस महीने का लोग साल भर इंतज़ार करते हैं। इसे बेहद पाक महीने माना जाता है। लोग इस पूरे महीने में भूखेप्यासे रहकर रोजा के जरिए अल्लाह तक अपनी अर्जी पहुंचाने की कोशिश करते हैं। इस महीने में सहरी और इफ्तार भी बहुत अहम होता है। लोग घरों और मस्जिदों में इसके लिए खास तैयारी करते हैं।

सहरी के दौरान लोग हल्का खाना पसंद करते हैं, जिसे पचाने में पेट को ज्यादा मेहनत न करनी पड़े। साथ ही शरीर हाइड्रेट रहे और पूरे दिन शरीर में पानी की कमी न हो। हालांकि इस समय लोग भोजन का खास ख्याल रखते हैं, जिससे पूरे दिन पेट भरा रह सके। और यही कारण है कि सहरी में केसरिया दूध ज्यादा लोग पीना पसंद करते हैं। इस दूध को बनाना जितना आसान है, उतना ही ये सेहत के लिए भी फायदेमंद भी है।

Ramadan 2024: शुरू होने वाला है माह-ए-रमजान, जानें सहरी के लिए केसरिया दूध की रेसिपी - India TV Hindi

केसरिया दूध बनाने का सामान

केसरिया दूध बनाने के लिए घर में आसानी से सामान मिल जाता है। इसके लिए आपको दूध, केसर के धागे, चीनी, बादाम, पिस्ता, काजू और अपने कोई भी मनपसंद के मेवे लेने होते हैं। इस दूध का सेवन आपके पेट को हल्का रखने के साथ ही भूख न लगने में भी मदद करता है। दरअसल, मेवे आपको पूरा दिन काम करने की शक्ति प्रदान करते हैं।

Kesar Milk Benefits: बच्चों को जरूर पिलाएं केसर वाला दूध, इन समस्याओं से मिलेगी निजात - amazing health benefits of saffron milk kesar doodh peene ke fayde

अब इसे बनाना कैसे है?

केसरिया दूध को बनाना काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले एक भगोने में आप दूध गर्म कर लें। इस दूध को अभी बस गर्म करना है, खौलाना नहीं है। जब दूध हल्का गर्म हो जाए तो इसमें भिगो कर रखे हुए केसर के धागे डालें। फिर चीनी डालें और अच्छे से मिलाएं।

इस स्टेज पर आपको दूध को धीमी आंच पर 10-15 मिनट तक अच्छे से उबालना है। इसे पकाते वक्त लगातार चलाते रहें, ताकि ये नीचे से लगे नहीं। चीनी डालने के बाद दूध अक्सर नीचे लग जाता है। जब दूध थोड़ा गाढ़ा हो जाए और इसमें अच्छे से केसर का रंग चढ़ जाए तो गैस बंद कर दें। अब दूध के ऊपर बारीक कटे हुए बादाम, पिस्ता और काजू डालें। आप चाहें तो, ड्राई फ्रूट्स को घी में रोस्ट करके बारीक काट कर भी डाल सकते हैं।

Kesar Badam milk recipe | केसर बादाम मिल्क | Saffron almond milk recipe | Badam milk - YouTube

इलाइची आपको पसंद है, तो इसमें जरूर उसका पाउडर डाले। इससे स्वाद दोगुना हो जाता है। इसे आप चाहें तो ऐसे भी कुछ देर में बाहर ठंडा करके पी सकते हैं। लेकिन आप अगर इसे फ्रिज में कुछ देर रखकर ठंडा कर लेंगे, तो इसका स्वाद और बढ़ जाएगा। ये पेट को भी ठंडक प्रदान करता है और दिनभर आपको हाइड्रेटेड रखता है। ये आम दिनों में भी एक हेल्दी ड्रिंक मानी जाती है। इसका सेवन लोगों को पसंद भी खूब आता है।

इसे भी पढ़ें: मसाला मैजिक : एक चुटकी हींग के कई फायदे हैं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *