*डीपीएस रानीपुर में दो दिवसीय इंटर-डीपीएस नेशनल स्विमिंग मीट बालक (ओपन)-2026 का भव्य समापन*
*डीपीएस वसंत कुंज ने जीता ओवरऑल टीम चैम्पियनशिप का खिताब, अनाहद अहलावत बने बेस्ट स्विमर*

हरिद्वार, 1 सितंबर 2026। दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर, हरिद्वार की मेजबानी एवं द डीपीएस सोसाइटी, नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित इंटर-डीपीएस नेशनल स्विमिंग मीट-2026 का दो दिवसीय आयोजन उत्साह, रोमांच और उत्कृष्ट खेल भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न दिल्ली पब्लिक स्कूलों से आए युवा तैराकों ने प्रतिभाग किया और अपने शानदार प्रदर्शन से खेलप्रेमियों को प्रभावित किया।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने गति, कौशल, धैर्य, अनुशासन, दृढ़ संकल्प और खेल भावना का उत्कृष्ट परिचय दिया। विभिन्न तैराकी स्पर्धाओं में प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता ने युवा तैराकों को अपनी प्रतिभा और क्षमता का प्रदर्शन करने के लिए एक उत्कृष्ट मंच प्रदान किया।
विभिन्न स्पर्धाओं के परिणाम
100 मीटर फ्रीस्टाइल
प्रथम- रक्षित तोकस , डीपीएस आर.के. पुरम
द्वितीय- यथार्थ सिंह , डीपीएस मथुरा रोड
तृतीय- आदित्य गोयल , डीपीएस साकेत
50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक
प्रथम- शिवम धपोला , डीपीएस हल्द्वानी
द्वितीय – वाई. रेयांश कंठी , डीपीएस बैंगलोर साउथ
तृतीय – कृष्ण महिंद्रा , डीपीएस फरीदाबाद
50 मीटर बैकस्ट्रोक
प्रथम- अनाहद अहलावत , डीपीएस वसंत कुंज
द्वितीय – विष्णु नारायण राय , डीपीएस नोएडा
तृतीय – अद्वैत तोकस , डीपीएस आर.के. पुरम
50 मीटर फ्रीस्टाइल
प्रथम- रक्षित तोकस , डीपीएस आर.के. पुरम
द्वितीय – माधव राजवंशी , डीपीएस वसंत कुंज
तृतीय – कृष्ण महिंद्रा , डीपीएस फरीदाबाद
4 × 100 मीटर रिले
प्रथम- डीपीएस वसंत कुंज
द्वितीय – डीपीएस बैंगलोर साउथ
तृतीय – डीपीएस बैंगलोर ईस्ट
50 मीटर बटरफ्लाई
प्रथम- आरुष रस्तोगी , डीपीएस मथुरा रोड
द्वितीय – रौनक घोष ,,डीपीएस हावड़ा
तृतीय – मणविथ गौड़ा आर. , डीपीएस बैंगलोर ईस्ट
100 मीटर बटरफ्लाई
प्रथम- आरुष रस्तोगी , डीपीएस मथुरा रोड
द्वितीय – लोहित सुरेश एस. , डीपीएस बैंगलोर साउथ
तृतीय – लोहिताश्वर ,डीपीएस बैंगलोर ईस्ट
100 मीटर बैकस्ट्रोक
प्रथम- अनाहद अहलावत, डीपीएस वसंत कुंज
द्वितीय – लोहिताश्वर, डीपीएस बैंगलोर ईस्ट
तृतीय – विष्णु नारायण राय ,डीपीएस नोएडा
100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक
प्रथम- शिवम धपोला , डीपीएस हल्द्वानी
द्वितीय – वाई. रेयांश कंठी , डीपीएस बैंगलोर साउथ
तृतीय – मणविथ गौड़ा आर. , डीपीएस बैंगलोर ईस्ट
ओवरऑल टीम चैम्पियनशिप
प्रथम- डीपीएस वसंत कुंज
द्वितीय – डीपीएस बैंगलोर साउथ
तृतीय – डीपीएस मथुरा रोड
*अनाहद अहलावत बने ‘बेस्ट स्विमर’*
प्रतियोगिता का विशेष आकर्षण डीपीएस वसंत कुंज के अनाहद अहलावत का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें इंटर-डीपीएस नेशनल स्विमिंग मीट-2026 का ‘बेस्ट स्विमर’ घोषित किया गया।
समापन समारोह के अवसर पर डीपीएस रानीपुर के प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम जग्गा ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए एवं उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और टीम भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
डॉ. जग्गा ने सभी विजेता खिलाड़ियों और टीमों को उनकी उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि जीत और पदक से अधिक महत्वपूर्ण खेल भावना, निरंतर प्रयास और उत्कृष्टता की ओर बढ़ने का संकल्प है। उन्होंने प्रतिभागियों द्वारा प्रदर्शित अनुशासन एवं खेल भावना की विशेष सराहना की तथा सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उप-प्रधानाचार्य पविन्दर सिंह ने सभी आगंतुक टीमों, कोंचो एवं मैच रैफरीज का आभार व्यक्त किया इस चैम्पियनशीप के सफल आयोजन में कमल चमौली, रेनू रानी, जनार्दन, राजेश मल्ला संगीता पाल एवं समस्त खेल विभाग का विशेष सहयोग रहा।

