Home Blog * की कुशलता जानने के पुलिस ने किए प्रयास*

* की कुशलता जानने के पुलिस ने किए प्रयास*

by viralnari
Listen to this article

 

*एकल निवास कर रहे वरिष्ठ नागरिकों की कुशलता जानने के पुलिस ने किए प्रयास*

*कनखल क्षेत्र में घर-घर जाकर जानी वरिष्ट नागरिकों की कुशलक्षेम*

*बच्चे देश-विदेश में हैं कार्यरत, बुजुर्ग माता-पिता अकेले लेकिन हरिद्वार पुलिस है साथ*

*पुलिस को देख भावुक दिखे बुजुर्ग, बोले- “अकेले थे लेकिन आपको देख लग रहा है कि किसी को हमारी भी फिक्र है।*

एस0एस0पी0हरिद्वार द्वारा क्राइम के दौरान सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था कि थाना क्षेत्रांतर्गत एकल रह रहे वरिष्ठ नागरिकों की निगरानी करते हुए उनका ख्याल रखा जाए ताकि कोई दिक्कत हो तो तत्काल सहायता उपलब्ध की जा सके।

इसी क्रम में कोतवाली कनखल क्षेत्र मे रह रहे वरिष्ठ नागरिकों / अकेले रह रहे ऐसे बुजुर्ग लोगो का सहारा बन रही हरिद्वार पुलिस जिनके बच्चे विदेशों मे और माता पिता घर मे अकेले रहे रहे है जिनकी उम्र 60 से 70 या उससे उपर है सभी का थाना कोतवाली पर रजिस्टर बनाकर लगातार निगरानी व खयाल रखा जा रहा है कि उनको कोई दिक्कत न आये जिस प्रकार से कोविड 19 के दौरान ध्यान रखा गया उसी तरह से प्रतिदिवस पुलिस निगरानी कर रही है,
व उनकी समस्योओं पर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही की जा रही है।

वरिष्ठ अधिकारियों / प्रभारी निरीक्षक कनखल के द्वारा की जा रही इस कार्य की सीनियर सिटीजन सराहना कर रहे है,कह रहे है कि हम तो अकेले थे लेकिन अब हमे लगने लगा कि कोई ओर भी है हमारा।

हरिद्वार पुलिस इसी प्रकार सदैव वरिष्ठ नागरिकों की सेवा में तत्पर है।

About The Author

Related Articles

Leave a Comment